कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं, मिठाई और केक बांटकर जताई खुशी बक्सर खबर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद सोनिया गांधी का जन्मदिन मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकर्ताओं द्वारा सोनिया गांधी के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसी क्रम में जिला कांग्रेस के अन्य नेताओं द्वारा पूर्व विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी के नेतृत्व में केक काटकर सोनिया गांधी के स्वस्थ और दीर्घ जीवन की प्रार्थना की गई। मुन्ना तिवारी ने कहा कि सोनिया गांधी की सादगी और नेतृत्व क्षमता भारतीय नारी शक्ति का प्रेरक स्वरूप है। उनके मार्गदर्शन में कांग्रेस को निरंतर मजबूती मिली है, और वे हमेशा कार्यकर्ताओं की प्रेरणा बनी रहेंगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि सोनिया गांधी भारतीय राजनीति में त्याग, सेवा और संवेदना का सशक्त प्रतीक हैं। कठिन परिस्थितियों में भी देशहित को सर्वोपरि रखते हुए उन्होंने संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका संघर्षमय जीवन और दृढ़ संकल्प आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रेरित करता है। उन्होंने ईश्वर से सोनिया गांधी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जननेता केदार पांडेय की 112वीं जयंती भी जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

जन्मदिन समारोह में संजय कुमार दुबे उर्फ पप्पू दुबे, त्रिजोगी नारायण मिश्रा, सुनील पांडेय, अभिषेक जायसवाल, गंगाधर दुबे, संतोष पांडेय, राजू यादव, राकेश यादव, बबन तुरहा, दीपक तुरहा, पूर्व प्रदेश सचिव कामेश्वर पांडेय, चौसा प्रखंड अध्यक्ष राजा रमन पांडेय, इंजीनियर राम प्रसन्न द्विवेदी, अशोक पांडेय, विनोद जी, बबलू पांडेय, राजीव रंजन ओझा, अजय पांडेय, जमाल अली, गुप्तेश्वर चौबे, वीरेंद्र चौबे, चंद्र मोहन चौबे, रामस्वरूप अग्रवाल, जय प्रकाश राम, सुदर्शन सिंह, रामजतन सिंह यादव, रिंकू चौबे, दौलत चंद्र गुप्ता , गुड्डू तिवारी अमरनाथ पांडेय समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।




























































































