पूर्व जिला जज अनिल कुमार वर्मा का निधन, न्यायालय में शोक की लहर

0
138

80 वर्ष के उम्र में पटना स्थित अपने आवास पर ली अंतिम सांस                                                                        बक्सर खबर। व्यवहार न्यायालय के पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निधन की खबर से पूरे न्यायिक परिवार और अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। 80 वर्षीय स्व. वर्मा ने बुधवार को पटना स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। स्व. अनिल कुमार वर्मा वर्ष 2001 से 2004 तक बक्सर में जिला जज रहे और अपने कार्यकाल में एक कुशल प्रशासक एवं विद्वान न्यायाधीश के रूप में पहचान बनाई। सेवानिवृत्ति के बाद वे बिहार राज्य उपभोक्ता आयोग तथा केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल पटना के अध्यक्ष पद पर भी आसीन रहे।

अपने न्यायिक कार्यों के साथ-साथ वे कई स्वयंसेवी संगठनों से जुड़कर सामाजिक क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। बक्सर से पहले वे देवघर में भी जिला जज के रूप में सेवाएं दे चुके थे। उनके निधन पर जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव बिंदेश्वरी पाण्डेय और भाजपा अधिवक्ता मंच के जिलाध्यक्ष सुमन कुमार श्रीवास्तव ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. अनिल कुमार वर्मा बक्सर की न्यायिक व्यवस्था को नई दिशा देने वाले विद्वान न्यायाधीश थे। उनकी सरलता और प्रशासनिक दक्षता को हमेशा याद किया जाएगा। वरिष्ठ अधिवक्ताओं रामेश्वर प्रसाद वर्मा, राजेश रंजन सहाय समेत न्यायालय के वरिष्ठ कर्मचारी राजीव कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार, अमरेंद्र भारती, संतोष कुमार द्विवेदी आदि ने भी उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here