गांजा तस्कर फरार, ऑटो चालक गिरफ्तार

0
1420

औद्योगिक थाना पुलिस ने दबोचा 24 किलो से ज्यादा गांजा                                                                      बक्सर खबर। औद्योगिक थाना पुलिस को शनिवार की देर रात बड़ी सफलता मिली। गश्त के दौरान पुलिस ने गांजा की बड़ी खेप ले जा रहे एक ऑटो चालक को धर दबोचा। हालांकि मौका पाकर तस्करी का मुख्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि परसिया रेलवे लाइन के पास कुछ संदिग्ध लोग जुटे हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने एक संदिग्ध ऑटो को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान ऑटो से करीब 24 किलो 780 ग्राम गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार ऑटो चालक की पहचान दल सागर निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल उससे पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। औद्योगिक थानाध्यक्ष संजय कुमार ने पत्रकारों को बताया कि फरार गांजा तस्कर की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here