गधे पर बिठाकर विधायक का पुतला घुमाया

0
1512

भाजपा नेता दीपक यादव के नेतृत्व में नागरिकों, युवाओं और व्यापारियों ने निकाला आक्रोश मार्च                              बक्सर खबर। दुर्गा पूजा जैसे पावन पर्व पर भी टूटी सड़कों और बदहाल नालियों से परेशान डुमरांव की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विधायक अजीत कुशवाहा का पुतला गधे पर बैठाकर पूरे शहर में घुमाया और गोला रोड चौक पर दहन किया। युवा भाजपा नेता दीपक यादव के नेतृत्व में नागरिकों, युवाओं और व्यापारियों ने आक्रोश मार्च निकाला। लोगों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए कहा कि डुमरांव की सड़कें दलदल बन चुकी हैं, नालियों का गंदा पानी घरों-दुकानों में घुस रहा है, एंबुलेंस तक मरीजों तक नहीं पहुंच पा रही। व्यापारी वर्ग को करोड़ों का नुकसान हो रहा है, वहीं विद्यार्थी विद्यालय नहीं पहुंच पा रहे।

भाजपा जिला प्रवक्ता शक्ति राय ने विधायक पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह कार्यशैली न सिर्फ जनविरोधी है, बल्कि हिंदू आस्था का भी अपमान है। दीपक यादव ने चेतावनी दी कि यदि सप्तमी तक सड़कों की मरम्मत नहीं हुई तो 50 फीट ऊंचे राक्षस रूपी पुतले का दहन किया जाएगा। सभा को संबोधित करते हुए समाजसेवी रोहित सिंह, अभिषेक रंजन, मनोज सिंह, संटू मित्रा, राहुल सूर्यवंशी सहित कई वक्ताओं ने कहा कि अब जनता विधायक की कुनीतियों को उजागर करेगी। अंत में अभिषेक रंजन ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यदि हालात नहीं सुधरे तो आंदोलन और उग्र होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here