खेलकूद स्पर्धा में विवेक का दबदबा, ममता और अलका चमकीं 

0
73

नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता                                                बक्सर खबर। नवयुवक दुर्गा पूजा समिति, भदार के तत्वावधान में सोमवार को स्थानीय निर्मल कुमार जैन खेल मैदान में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। इस मौके पर गांव के सैकड़ों बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायत के मुखिया पति हवलदार रजक, पैक्स अध्यक्ष बलबीर सिंह और जिला परिषद प्रत्याशी कविलाश सिंह ने संयुक्त रूप से किया बालक वर्ग में विवेक कुमार ने चार प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पाकर सभी को प्रभावित किया। वहीं लवकुश कुमार ने तीन, अमन कुमार ने दो प्रतियोगिताओं में बाजी मारी।बालिका वर्ग में ममता कुमारी ने तीन प्रतियोगिताओं में बाजी मारकर सबका दिल जीत लिया, जबकि अलका ने दो प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पाया।

बालक वर्ग: 1600 मीटर दौड़ में लवकुश सिंह, अमन, लवकुश साह। 100 मीटर दौड़ में विवेक, लवकुश, सोनू। लॉन्ग जंप में विवेक, लवकुश, पवन/अमन। हाई जंप में विवेक, सत्यम, लवकुश और गोला फेंक में विवेक, अमन, बीरू ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग: 1000 मीटर दौड़ में कृति, निशा, ज्योति। 100 मीटर दौड़ में राधा, रौशनी, साक्षी। लॉन्ग जंप में ममता, संध्या, सबीना। हाई जंप में अलका, ममता, पार्वती। गोला फेंक में अलका, ममता, ज्योति ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त की। पूरे आयोजन की देखरेख समिति अध्यक्ष अटल सिंह, कोषाध्यक्ष अनील सिंह, सचिव मकुन सिंह, उपसरपंच सत्येंद्र सिंह व अन्य सदस्यों ने की। निर्णायक मंडल में मंटू, प्रशांत, श्रीमन, बबलू, लक्की, श्रवण और सोनू समेत कई लोग शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here