-चौसा-रामगढ़ मार्ग पर हुई दुर्घटना, दो वाराणसी रेफर
बक्सर खबर। चौसा-रामगढ़ पथ पर तेज गति से जा रही स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को सीधी टक्कर मार दी। मौके पर ही एक की मौत हो गई। दूसरा सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान दो अन्य लोग भी घायल हुए। जिसमें एक पैदल यात्री व दूसरा स्कार्पियो सवार है। सूचना के अनुसार तीन घायलों में से दो को वाराणसी रेफर किया गया है। दुर्घटना राजपुर थाना के रोइनीभान गांव के समीप रविवार को अपराह्न पांच बजे के लगभग हुई। मृतक का नाम रोहित कुमार (19) था। वह रोइनीभान गांव निवासी भुवनेश्वर चौधरी का पुत्र था। ग्रामीणों ने बताया वह बाइक पर सवार हो अपने मित्र धुपन चौधरी(22वर्ष) पिता वीरेन्द्र चौधरी के साथ सौरी गांव जा रहा था।
जैसे ही अपने गांव के बाहर वे निकले और चौसा-रामगढ़ पथ पर आए। मोड के समीप ही सामने से मोहनिया की तरफ जा रही स्कार्पियो आई और बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद स्कार्पियो का संतुलन बिगड़ा और वह कुछ दूर जाकर पलट गई। उसका चालक तो मौके से भाग गया। लेकिन, उसमें सवार जितेंद्र खरवार, ग्राम बद्धुपुर, थाना मोहनिया को लोगों ने बाहर निकाल अस्पताल भेजा। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना राजपुर थाने को दी। कैमूर जिले की सीमा से लगा यह इलाका राजपुर थाने की सीमा में आता है। मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने बताया तीसरा युवक भी घायल है। उसका नाम नीतीश कुमार है। वह डिहरी गांव की तरफ जा रहा था। लेकिन, अनियंत्रित वाहन के चपेट में आ गया। दुर्घटना के बाद पूरे गांव में मातम सा सन्नाटा पसरा है। कुछ लोग घायलों के साथ वाराणसी भागे हैं। जिसमें धुपन व जितेन्द्र शामिल हैं।

































































































Kuchh likhne se pahle achhe se pta kr liya kro … galti bike wale me thi vo achank aage aaya tha isme Scorpio wale ki koi galati nhi hai.. bike wala bina dekhe samne road pr aa gya jabki usko rukna tha wha …