बक्सर खबर। वार्ड पार्षद दीपक सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। यह घोषणा भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन ने की। जैसे ही यह खबर सामने आई, पार्टी कार्यकर्ताओं और नगर में खुशी की लहर दौड़ गई। दीपक सिंह की सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। स्थानीय निकायों से जुड़े मुद्दों पर उनकी पकड़ और जनता से सीधा संवाद उनकी बड़ी ताकत मानी जाती है।
घोषणा के बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दीपक सिंह को बधाई दी। इस मौके पर निक्कू ओझा, गोपाल तिवारी, दीपाली यादव, प्रमोद मिश्रा, रोहित राय समेत कई भाजपा नेताओं ने खुशी जताई और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में नगर निकाय प्रकोष्ठ और मजबूत होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन ने कहा कि दीपक सिंह संगठन को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे। वहीं, दीपक सिंह ने भरोसा दिलाया कि वे पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे।

































































































