बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों का परिचालन रहेगा बंद

0
1764

-अपराह्न पांच बजे के उपरांत हटेगी रोक, यूपी सीमा पर भी चौकसी
बक्सर खबर। बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग पर आज शनिवार को भारी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर यह विशेष निर्देश जारी किया गया है। इस आशय का पत्र अनुमंडल पदाधिकारी सदर ने जारी किया है। पत्र के अनुसार शुक्रवार की रात से ही यह आदेश प्रभारी होगा। और छ: सितंबर को अपराह्न पांच बजे के तक रोक लागू रहेगी। इसके लिए सभी थानों को निर्देश जारी किया गया है। चौसा यादव मोड़ के समीप जहां उत्तर प्रदेश की सीमा लगी है। वहां भी चौकसी का निर्देश मुफस्सिल थाने का दिया गया है।

इसी तरह रोहतास से लगी सीमा पर राजपुर पुलिस, बक्सर नगर थाना, और सरेंजा भाया इटाढ़ी-कोरानसराय मार्ग पर भी भारी वाहन राजपुर की तरफ नहीं आएंगे। इस दौरान छोटे वाहन चलेंगे। जैसे बाइक व कार इत्यादी। पत्र में आवश्यक सेवा जैसे एंबुलेंस आदि के परिचालन को मुक्त रखा गया है। यहां एक बात और जान लेने लायक है। मुख्यमंत्री की यात्रा दस से दोपहर साढ़े ग्यारह बजे तक है। ऐसे में आप अगर आवश्यक न हो तो इस मार्ग पर बड़ा वाहन लेकर गुजरना परेशानी का कारण बन सकता है। क्योंकि सभा के कारण भीड़ होगी। और जगह-जगह चेकपोस्ट भी। ऐसे में सजगता संभावी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here