-वाराणसी और प्रयागराज में भी बना हुआ है दबाव
बक्सर खबर। गंगा का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। केन्द्रीय जल आयोग के कर्मियों ने पूछने पर बताया बुधवार की सुबह पानी का उच्चतम स्तर 58.58 मीटर था। इसके बढ़ने की गति प्रति घंटे दो सेंटीमीटर है। अर्थात 24 घंटे में 48 सेंटी मीटर। यह जलस्तर सुबह आठ बजे का है। अर्थात गुरुवार की सुबह आठ बजे पानी पानी 59 मीटर के ऊपर पहुंच जाएगा। पाठकों की जानकारी के लिए हम बता दें।
बक्सर में चेतावनी बिंदु 59.32 मीटर है। अर्थात अगर जलस्तर बढ़ने की गति यही रही तो गुरुवार देर रात तक पानी चेतावनी बिंदु तक पहुंच जाएगा। जानकार बताते हैं। पानी जैसे-जैसे ऊपर आता है। इसकी गति धीमी होती है। क्योंकि उच्च दबाव के कारण गंगा की सहायक नदियों और मैदानी इलाके में पानी पसरने लगता है। इस वजह से उसके बढ़ने की गति धीमी हो जाती है। लेकिन इससे खतरा टलता नहीं। इसका प्रभाव मैदानी इलाकों में देखने को मिलता है।