‌‌‌ सितंबर तक चालू हो जाएगा, चौसा का रेलवे ओवर ब्रिज

0
254

-प्रोजेक्ट अधिकारी ने कहा, जनता के उपयोग लिए खोल दिया जाएगा पुल
बक्सर खबर। बक्सर-चौसा मुख्य मार्ग पर बन रहा रेलवे लाइन का ओवर ब्रिज सितंबर में चालू हो जाएगा। इसका कार्य देख रहे प्रोजेक्टर अधिकारी ने बीते दिन मीडिया को बताया कि, हमारा लक्ष्य है। सितंबर में आम जन के उपयोग के लिए इसे खोल दिया जाए। इस पुल के पहुंच पथ का निर्माण हो रहा है। जिसका जिम्मा बिहार पुल निर्माण निगम का है। लेकिन, तय समय पर काम नहीं पूरा हुआ। पिछली बार तत्कालीन जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल इसका निरीक्षण करने गए थे। तब जून तक इसे चालू करने की समय सीमा बताई गई थी।

अब सितंबर का समय बताया जा रहा है। इसके जवाब में उन्होंने कहा, भू अर्जन से जुड़े मामले  के कारण विलंब हुआ। अभी भी कुछ भूमि से जुड़ा कुछ मामला लंबित है। लेकिन, तय स्थान पर काम शुरू हो गया है। हमारा प्रयास है, इसे हर हाल में सितंबर तक आम जन के उपयोग के लिए खोल दिया जाए। इस ओवर ब्रिज के बनने से लोगों को बहुत राहत मिलेगी। क्योंकि चौसा-बक्सर मुख्य मार्ग पर बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। साथ ही इस जिले का पहला रेलवे ओवर ब्रिज कहलाने का गौरव भी हासिल हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here