धनसोई में बकरीद से पहले फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त

0
150

प्रभारी थानाध्यक्ष ने की लोगों से सौहार्द बनाए रखने की अपील                                                                बक्सर खबर। बकरीद पर्व को लेकर धनसोई थाना पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रभारी थानाध्यक्ष चंचल महथा के नेतृत्व में इलाके में फ्लैग मार्च निकाला गया। मार्च के दौरान थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की कि बकरीद का त्योहार आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर कोई भड़काऊ या भ्रामक पोस्ट न करें।

चंचल महथा ने साफ कहा कि अगर कोई अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।फ्लैग मार्च में धनसोई थाने के पुलिस बल के साथ-साथ क्षेत्र के सभी चौकीदार भी शामिल थे।धनसोई पुलिस की ओर से यह भी बताया गया कि त्योहार के दौरान इलाके में गश्त बढ़ाई जाएगी और हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी ताकि कोई भी असामाजिक तत्व माहौल खराब न कर सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here