60 खिलाड़ियों ने लिया भाग, विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन कर जीते स्वर्ण पदक बक्सर खबर। स्थानीय कला भवन में जिला वुशु खेल कूद का शानदार आयोजन हुआ, जिसमें जिले के युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस रोमांचक प्रतियोगिता का शुभारंभ संघ के उपाध्यक्ष डॉ राजेश कुमार सिन्हा, मुख्य संरक्षक डॉ अरविंद कुमार सिंह और बुद्धा हॉस्पिटल के निदेशक भिरगू नाथ यादव के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिले की अंतरराष्ट्रीय वुशु खिलाड़ी दीक्षा कुमारी भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के समापन और पदक वितरण समारोह में संघ के अध्यक्ष डॉ आशुतोष कुमार सिंह और हेरीटेज स्कूल के निदेशक डॉ प्रदीप पाठक ने खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस प्रतियोगिता में कुल 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिन्होंने विभिन्न आयु वर्गों में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सब-जूनियर बालक वर्ग: दिव्यांश कुमार (22 केजी स्वर्ण), यश राज (30 केजी स्वर्ण), राज (45 केजी स्वर्ण), बलवंत (45 केजी रजत), ऋतिक राय (52 केजी स्वर्ण)। सब-जूनियर बालिका वर्ग (अंडर): रिधि (24 केजी स्वर्ण), सिवानी कुमारी (28 केजी स्वर्ण), रुचिका (39 केजी स्वर्ण), सृस्टि श्री (22 केजी स्वर्ण), अंजलि (39 केजी स्वर्ण), सृस्टि (45 केजी स्वर्ण), राज लक्ष्मी गुप्ता (48 केजी स्वर्ण)।
जूनियर बालक वर्ग (अंडर): धनंजय सिंह (48 केजी स्वर्ण), शिवम कुमार राय (56 केजी स्वर्ण), तेजस्वी कुमार यादव (60 केजी स्वर्ण), रुष्टम सिंह (65 केजी स्वर्ण), अमित यादव (70 केजी स्वर्ण)।
जूनियर बालिका वर्ग (अंडर): शालू कुमारी (45 केजी स्वर्ण), लक्ष्मी कुमारी (48 केजी स्वर्ण), सिवानी कुमारी (52 केजी स्वर्ण)।
सीनियर बालक वर्ग (अंडर): लव शर्मा (52 केजी स्वर्ण), श्याम रजक (56 केजी स्वर्ण)।
सीनियर बालिका वर्ग (अंडर): अमीषा (48 केजी स्वर्ण), प्रियांशु (52 केजी स्वर्ण), दीक्षा (56 केजी स्वर्ण), निधि (60 केजी स्वर्ण), माया (65 केजी स्वर्ण), सानिया भारती (70 केजी स्वर्ण)।
जूनियर बालिका वर्ग में पल्लवी कुमारी ने ताइची क्वान में स्वर्ण पदक जीता, वहीं सीनियर बालक वर्ग में दिलीप कुमार ने चनक्वान में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वुशु के महासचिव मुकेश कुमार, सह सचिव राम रतन पाठक और राजू कुमार सहित सीनियर खिलाड़ियों ने सभी विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।