–राजपुर विधानसभा के गांवों में भ्रमण कर विकास पर उठाए सवाल
बक्सर खबर। बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार अनिल कुमार चौधरी ने मंगलवार को राजपुर विधानसभा के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने बारुपुर व नागपुर पंचायत के गांवों का दौरा किया। इस दौरान कहा गरीबों का विकास आज तक नहीं हुआ। केन्द्र की एनडीए व बिहार की नीतीश सरकार का चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए।
आज राजपुर प्रखंड विकास से कोसो दूर है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार फ्री अनाज देकर गरीबों का मुह बंद कर रही है। इसके लिए कौन जिम्मेदार है। उन्होंने जन संपर्क अभियान के दौरान बभनी, त्रिलोचनपुर, बारूपुर, मगरॉव, कजरियां, नागपुर, गैधरा, इटवां, उत्तमपुर, हेठुआ, सिसराढ, बहुआरा समेत दर्जनों गांव में संपर्क किया। मौके पर कामेश्वर सिंह, अरविंद सिंह कुशवाहा, अटल बिहारी, लाल बहादुर चौहान, मकरध्वज सिंह कुशवाहा, राधे श्याम कुशवाहा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।































































































