– तीन-चार घंटे बाद नदी में उतराया मिला शव, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
बक्सर खबर। सोनवर्षा ओपी थाना के बाली गांव के पास छेरा नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। किशोरी अभी कुछ दिन पहले ही अपनी मां के साथ ननिहाल बाली गांव आई थी। रविवार की सुबह उसकी मां कपड़ा धोने छेरा नदी में गई थी। पीछे-पीछे वह भी नदी के किनारे पहुंच गई। इधर मां कपड़ा धो रही थी उधर वह खेलते खेलते गहरने पानी में चली गई और डूब गई।
उसके डूबने की भनक तक उसकी मां को नहीं लगी। वह सोंची कि किशोरी घर चली गई है। लेकिन कपड़ा धोने के बाद जब वह घर लौटी तो पता चला कि उसकी बेटी नहीं आई है। तब ग्रामीण गोताखोरों ने उसकी तलाश नदी में की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। तीन चार घंटों के बाद उसका शव नदी में उतराया मिला। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान भोजपुर जिले के आरा के समीप के छोटकी सासाराम के धनजी पासवान की पुत्री नंदनी कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह अपनी मां सुनीता देवी के साथ कुछ दिन पहले ही ननिहाल आई थी।





























































































