– गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर किया गया रेफर
बक्सर खबर। ट्रेन में यात्रा कर रहा गिरिडीह का एक युवक शुक्रवार की सुबह दुर्घटना का शिकार हो गया। जिले के बरुना स्टेशन के समीप जनसाधारण एक्सप्रेस से गिर गया। अप लाइन पर उसी समय पंजाब मेल गुजर रही थी। जिसकी जद में आने से उसका एक पैर कट गया। इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल को मिली तो जीआरपी की टीम उसे सदर अस्पताल लेकर आई।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे शुक्रवार की सुबह वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। पूछताछ में पता चला युवक का नाम मुकेश मरांडी है। यह गिरिडीह का रहने वाला है। जो आनंद विहार दिल्ली से पटना के लिए चला था। संभवतः गेट पर बैठकर सुबह की हवा खा रहा था। और झटके से नीचे आ गया। ऐसी यात्रा हमेशा खतरनाक होती है। जिसके लिए समय-समय पर रेल के अधिकारी लोगों को जागरूक करते रहते हैं।
































































































