‌‌‌भ्रष्टाचारी बचने के लिए कर रहे हैं बैठक : अश्विनी चौबे

0
218

– जनता को ठगने वाले बना रहे हैं ठगबंधन
बक्सर खबर। केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार में आयोजित विपक्ष की बैठक पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचारी खुद को बचाने के लिए एकजुट हो रहे हैं। इन लोगों ने देश की जनता को ठगा है। एक दूसरे को भी ठगते रहे हैं। अब इन सबके विरूद्ध कार्रवाई हो रही है। इस लिए स्वयं और परिवार को बचाने के लिए विपक्ष की एकता पर बैठक हो रही है। लेकिन, इनके मंसूबे सफल नहीं होंगे। यह बातें शुक्रवार को चौबे ने पत्रकारों के साथ हुई वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि जो पटना आए हैं सभी एक दूसरे के विरोधी रहे हैं। लेकिन सत्ता प्राप्ति के लिए मंच पर साथ दिखे। खैर, देश की जनता ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ बनाने के लिए उत्सुक है,उत्साहित है।

इस महा-ठगबंधन में शामिल विपक्षी दलों के पास देश के विकास हेतु न कोई नीति है न कोई नियत है। इससे अधिक दुर्भाग्यपूर्ण क्या हो सकता है कि जिस कांग्रेस ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को यातनाएं दी देश के लोकतंत्र को बंदी बना लिया देश पर आपातकाल थोप दिया था।उसी कांग्रेस के साथ आज नीतीश लालू गलबहियां कर रहे हैं। बिहार की जनता सब देख रही है। जनता ऐसे गठबंधन को घर बैठा देगी। उनकी पार्टी द्वारा किला मैदान में जनसभा भी रखी गई थी। दोपहर बाद हुए इस कार्यक्रम में भी उन्होंने इन बातों को दुहराया। हालांकि कार्यक्रम केन्द्र के नौ साल बेमिसाल पर केन्द्रित था। इसलिए इसमें शामिल हुए वक्ताओं ने केंद्रीय नेतृत्व का बखान किया और भाजपा सरकार को गरीबों की सरकार बताया। वार्ता के दौरान उनके साथ भाजपा नेता प्रदीप राय व अन्य लोग भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here