-जुर्माना अदा करने के बाद कुछ को न्यायालय से मिली जमानत
बक्सर खबर। शराब का सेवन करने के आरोप में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने गुरुवार की रात दस लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें बिहार और यूपी के लोग भी शामिल थे। इन सभी को रात बारह बजे के लगभग चौसा स्टेशन रोड से गिरफ्तार किया। इनमें कमरपुर पंचायत के बीडीसी प्रतिनिधि पवन कुमार राम, विद्यालय के शिक्षक सुरेन्द्र राम व विजय नारायण शामिल थे।
यह भी लोग लक्ष्मीपुर गांव के रहने वाले हैं। इनके अलावा अन्य पकड़े गए सभी लोगों को पुलिस ने शुक्रवार को न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से इन सभी को 35 सौ रुपये अर्थ दंड लगाने के बाद छोड़ दिया गया। हालांकि इनकी गिरफ्तारी के समय किसी को ज्ञात नहीं हुआ। यह नेता और शिक्षक हैं। लेकिन, जब यह कलई खुली तो लोग तरह-तरह की बातें करने लगे।





























































































