– मंगाने वाले दो कुख्यात अपराधी की हुई पहचान एक पकड़ाया: सूत्र
बक्सर खबर। आधी रात को आरा से बक्सर लाई जा रही 200 लीटर देसी शराब की खेप पुलिस ने बरामद की है। मामला सोमवार का है। ऐसा करने वाले दो तस्कर रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए हैं। साथ ही उनका वाहन भी जब्त कर लिया गया है। यह सफलता कोरानसराय थाना पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर मिली। सूत्रों कि माने तों थानाध्यक्ष जुनैद आलम को एक व्यक्ति के द्वारा सूचना दी गई। बीआर 01 सीई 3954 नम्बर कार उदवन्त नगर थाना के महतवनिया गांव से कृष्णाब्रह्म थाना के छतनवार गांव देशी शराब की खेप लेकर जा रही है। जिसके बाद थानाध्यक्ष जुनैद आलम ने तुरंत पुलिस टीम बनाकर थाना क्षेत्र के सभी प्रमुख मार्गों में सघन वाहन जांच शुरू कर दिया।
इसी दौरान रात के दस बजे कोरानसराय-चौगाई मुख्य मार्ग स्थित ब्रह्मस्थान के पास एक लग्जरी कार आते दिखी। जिसका नम्बर बताए अनुसार मिला। जब पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया तो वे भागने लगे। लेकिन, टीम पहले से सतर्क थी। इस वजह से दोनों युवक रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिए गए। जुनैद आलम ने बताया कि भोजपुर जिले के उदवन्त नगर थाना के महतवनिया गांव निवासी राजेश यादव व धनजी यादव पकडे गए हैं। वाहन मिथलेश कुमार का है। जो उसी गांव का रहने वाला है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के छतानवार निवासी दो कुख्यात अपराधियों के द्वारा आर्डर दिया गया था। जिसका होम डिलेवरी करने पहुंचे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए भी छापामारी जारी है।


































































































