-पड़ोसी भी रह गए घटना से दंग, सरकारी नौकरी में हैं दो-दो बेटे
बक्सर खबर। मानसिक अवसाद की वजह से पचास वर्ष उम्र के परिपक्व व्यक्ति ने गुरुवार की सुबह फांसी लगा ली। घटना नगर थाना क्षेत्र के चरित्रवन मुहल्ले की है। घर में मौजूद पत्नी ने जब यह नजारा देखा तो दहाड़े मार रोने लगी। आस-पास के लोग जमा हुए तो नगर थाने की सूचना दी गई। घटना सुबह छह बजे की है। नगर थाने की टीम मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारा गया। पूछताछ में पता चला उनका नाम मनोज श्रीवास्तव है। वे बीमा कंपनी में बतौर एडवाइजर काम करते थे।
उनके दो पुत्र हैं। जो भारतीय सेना में कार्यरत हैं। घर में वे पत्नी के साथ रहते थे। दूसरा कोई नहीं था। जिसके साथ किसी तरह का विवाद हो। आस-पड़ोस के लोगों का कहना था। बीती रात तक पूरी तरह भले चंगे थे। अचानक ऐसा क्या हुआ। जो सुबह पत्नी से बचते हुए उन्होंने आत्महत्या कर ली। किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा है। नगर के थानाध्यक्ष दिनेश मलाकार ने पूछने पर कहा देखने से मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा था। वैसे मेडिकल रिपोर्ट के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है।



































































































