बक्सर खबर। ससुराल में रहते हुए नाराज हुई दो बच्चों की मां ने आज फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। सूत्रों के अनुसार घटना आज गुरुवार सुबह की है। पति से नाराज होकर उसने ऐसा किया। कुसुम देवी (32) की शादी दस वर्ष पहले केशोपुर गांव निवासी मुन्ना चौधरी के साथ हुई थी। दो पुत्रों में एक लगभग नौ वर्ष दूसरा 3-4 वर्ष का है। यह गांव सिमरी प्रखंड के तिलकराय हाता ओपी के अंतर्गत आता है।
सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। उसका मायका आरा जिला के शाहपुर थाना में पड़ता है। परिजनों को इसकी सूचना दी गई है। उनकी तरफ से पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। वैसे ग्रामीणों की माने तो आपसी कलह के कारण ऐसा हुआ। लेकिन, पुलिस को उसके पति ने क्या बताया है। यह भी खुलकर सामने नहीं आया है।
































































































