शांति भंग करने वाले सौ लोगों पर प्राथमिकी, डुमरांव में बंद रहेंगे कोचिंग

0
1364

बक्सर खबर। बगैर अनुमति के डुमरांव में जुलूस निकालने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। सूचना के अनुसार यह सभी वे लोग हैं। जो नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। जिन्हें प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी थी। बावजूद इसके यह सभी लोग सड़क पर आ गए और प्रदर्शन करने लगे।

उनको देखकर विद्यार्थी परिषद के लोग भी जमा हो गए। लेकिन, प्रशासन के कहने पर ज्ञापन दे वापस लौट गए। 21 तारीख को राजद द्वारा आहूत बंद को देखते हुए प्रशासन ने कोचिंग संचालकों से क्लासेज स्थगित करने का आग्रह किया। प्रशासन की अपील पर कोचिंग चलाने वालों ने शनिवार और रविवार को कोचिंग बंद करने की घोषणा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here