बक्सर खबर। जल जीवन हरियाली अभियान के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन 27 दिसंबर को यहां हो सकता है। उनके आगमन का संभावित स्थल इटाढ़ी प्रखंड का उनवास है। पिछले तीन दिनों से यहां अधिकारियों का लगातार आनाजाना लगा है। आज बुधवार को भी एसपी यूएन वर्मा, एडीएम और व सदर एसडीओ केके उपाध्याय ने यहां का भ्रमण किया।
प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के अलावा जदयू के लोग भी वहां देखे गए। जदयू जिलाध्यक्ष विन्ध्याचल कुशवाहा भी नजर आए। हांलाकि कोई अधिकारी यह बताने को तैयार नहीं। कब आगमन होगा। क्योंकि जब तक मुख्यालय से कोई आदेश नहीं आता। यहां के अधिकारी कुछ कहेंगे नहीं। लेकिन, यह संभावना प्रकट की जा रही है। वे 27 को यहां आ सकते हैं। यह क्षेत्र परिवहन मंत्री संतोष निराला के क्षेत्र में आता है।



































































































