‌‌‌डीएम ने दिए ठंड के कारण स्कूल बंद करने के आदेश

0
5993

-खुले रहेंगे मध्य व उच्च विद्यालय
बक्सर खबर। ठंड का प्रभाव अचानक हुई बारिश के कारण बढ़ गया है। इसक प्रतिकूल प्रभाव बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। यह देखते हुए जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने गुरुवार से विद्यालय बंद करने के आदेश दिए हैं। सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में कक्षा एक से पांच तक की पढ़ाई शनिवार अर्थात 21 दिसम्बर तक बंद रहेगी।

पांचवीं से उपर की कक्षाओं के समय में भी परिवर्तन किया गया है। सुबह 9:30 से अपराह्न 3:30 तक कक्षाएं चलेंगी। यह सूचना जन संपर्क विभाग ने मीडिया को दी है। आज बुधवार की देर शाम यह आदेश निर्गत किया गया है। जो तत्काल प्रभाव से सभी सरकारी व निजी विद्यालयों पर लागू होगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here