‌‌जाप और माकपा का बिहार बंद, रोकी ट्रेन, चक्का जाम की कोशिश

0
501

बक्सर खबर। नागरिक संशोधन विधेयक का विरोध करने के लिए आज गुरुवार को शहर में जन अधिकार पार्टी और माकपा के लोगों ने प्रदर्शन किया। पार्टी द्वारा बिहार बंद के आह्वान पर इन लोगों ने प्रदर्शन किया। सुबह स्टेशन पहुंचे जन अधिकार पार्टी के लोगों ने अप में जा रही फरक्का एक्सप्रेस को रोका।

रेल प्रशासन और आरपीएफ ने उनको पटरी से हटाने का प्रयास किया। वहीं दूसरी तरफ माकपा के लोगों ने ज्योति चौक से माडल थाना तक मार्च किया। फिर माडल थाना के समझ याता-यात ठप किया। तब दोपहर के बारह बजे थे। उनके बैनर पर भाकपा, माकपा व भाकपा-माले लिखा था। अर्थात लेफ्ट के सभी संगठन इस कानून के विरोध में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here