बक्सर खबर। किसी अज्ञात वाहन ने बुधवार की शाम अमित कुमार को टक्कर मार दी। दुर्घटना आई टी आई मैदान चरित्रवन के पास हुई। घायल अमित को उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया। जहां उसने रात के वक्त ही दम तोड़ दिया। पच्चीस वर्षीय युवक का शव आज गुरुवार को बक्सर लाया गया। वह सुमेश्वर स्थान में रहने वाले रामजी चौबे का पुत्र था। सूचना के अनुसार वे लोग मूल रुप से रोहतास जिला के दिनारा थाना अंतर्गत कुडु (गांव के नाम में कुछ त्रुटि हो सकती है) के रहने वाले हैं। यहां वह युवक अपने भाई और परिवार के साथ रहकर रोजगार करता था। लेकिन, उसके साथ ऐसी अनहोनी हुई कि पूरा परिवार गमजदा हो गया है।

































































































