बक्सर खबर। बक्सर के लिए चयनित ए एन एम अभ्यर्थियों की पदस्थापना की तिथि नजदीक आ गई है। उससे पहले इनके कागजात व मूल प्रमाणपत्रों की जांच होगी। सिविल सर्जन कार्यालय के अनुसार 13 व 14 सितम्बर को संबंधित अभ्यर्थी अपने कागजात के साथ सिविल सर्जन कार्यालय में उपस्थित हों। कागजात की जांच के बाद 18 सितम्बर को लॉटरी प्रक्रिया द्वारा पदस्थापना होगी। इसकी सूचना जिला जन संपर्क विभाग ने दी है।

































































































