बक्सर खबर। शहरी क्षेत्र के स्कूलों में बच्चों को भोजन की आपूर्ति केन्द्रीय कीचन द्वारा होगी। यह व्यवस्था प्रयोग के तौर पर 4 सितम्बर से प्रारंभ हुई है। प्रथम चरण में बक्सर एवं आस-पास के 71 विद्यालयों में यह व्यवस्था शुरू हुई है। अगले चरण में डुमरांव नगर तथा आस-पास के विद्यालयों में भी इसे लागू किया जाएगा। नई व्यवस्था से शिक्षकों को बहुत राहत मिलने की संभवना है। क्योंकि मध्यान भोजन बनाने और उसकी गुणवत्ता को लेकर रोज ही कोई न कोई शिकायत मिलती रहती है।
इस नए प्रयोग से विद्यालय में शैक्षणिक महौल भी सुधरेगा। क्योंकि मध्याह्न भोजन की व्यवस्था में लगे शिक्षक का महत्वपूर्ण समय इससे बर्बाद हो रहा था। सूचना के अनुसार यह कार्य किसी एनजीओ को दिया गया है। जो विद्यालयों में लंच के समय से पूर्व तैयार भोजन छात्र संख्या के अनुरूप पहुंचा देंगे। जिला मुख्यालय में भोजन बनाने का काम होगा। जिसक जांच प्रशासनिक पदाधिकारी वहीं से कर सकते हैं। अगर व्यवस्था सुचारु रुप से चली तो इसका सीधा लाभ शिक्षक और छात्र दोनों को मिलेगा।



































































































