-बक्सर में बैंक से 22 लाख की ठगी

0
1286

बक्सर खबर। कुछ लोग अपने यहां ऐसे हैं। जो बैंक को भी बकरा बनाने में माहिर हैं। ऐसे ही एक व्यक्ति ने बैंक आफ बड़ौदा को 22 लाख का चूना लगाया है। इसकी भनक बैंक को लगी। उसने आज बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमें कहा गया है। विनोद सिंह ग्राम भकुरा, प्रखंड सिमरी ने बैंक के साथ धोखा किया है। उन्होंने तीस लाख रुपये के किसान विकास पत्र का बांड, बैंक के पास गिरवी रखकर लोन लिया था। जब उनकी पहली किस्त जमा नहीं हुई। बैंक ने उनको याद किया।

समय गुजरता गया और दूसरी किस्त का समय भी नजदीक आ गया। तब बैंक ने डाक घर से संपर्क किया। गिरवी रखे बांड की जांच कराई। तो पता चला कि सारे बॉड पेपर फर्जी हैं। अर्थात विनोद सिंह ने बैंक को चूना लगा दिया। इस आरोप में वर्तमान बैंक प्रबंधक शाकेत कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पूछने पर प्रबंधक ने कहा कि लोन 2018 के सितम्बर माह में स्वीकृत हुआ था। अब उसके एक वर्ष पूरे होने को हैं। लोन किसने स्वीकृत किया था? यह पूछने पर उन्होंने कहा तब दूसरे मैंनेजर यहां थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here