बक्सर खबर। किसान ललन यादव आज बुधवार की सुबह गंगा नदी की तरफ गए तो देखा भैंस गड्ढे में फंस गई है। गंगा के छाड़न से बने दलदल नुमा छाड़न में वे मदद के लिए उतरे। भैंस को बचाने के प्रयास में वे खुद डूब गए। इस वजह से उनकी मौत हो गई। इसकी भनक जवहीं दियर के लोगों को तब लगी। जब कुछ युवक उधर नहाने के लिए पहुंचे। उन्होंने नजारा देखा तो उनके घर वालों को सूचना दी।
लोग पहूंचे तो नजारा देख हतप्रभ रह गए। ललन यादव (60) जवहीं दियर के निवासी हैं। जो सिमरी प्रखंड के अंतर्गत आता है। लेकिन, घटना स्थल उत्तर प्रदेश के बलियां जिला की सीमा में था। ऐसा सूत्रों ने बताया। इस लिए हल्दी थाने की पुलिस आई और शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर चली गई।


































































































