बक्सर खबर। मीरा राजवंशी जिनकी उम्र 45 वर्ष के लगभग हैं। एक सप्ताह पहले बक्सर से लापता हो गईं। उनकी तलाश में बेटा राजू और उसका दूसरा साथी परेशान हो दर-दर ठोकरे खाते रहे। कई मर्तबा दौड़ कर नगर थाना पहुंचे। लेकिन, वहां की पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की। रेल पुलिस ने कहा यह हमारे सीमा क्षेत्र के बाहर का मामला है। थक-हार कर वे वापस मेरठ लौट गए। उन लोगों ने बक्सर खबर को बताया हम परिवारिक कारण से बक्सर आए थे। यहां गितांजली होटल में स्टेशन के पास रुके थे। 16 फरवरी की सुबह मंदिर जाने के नाम पर कमरे से निकलीं। वहां से लापता हो गई। अगले दो दिन तक वे लोग बक्सर में अपनी मां मीरा राजवंशी को तलाशते रहे।
इस क्रम में पुलिस थाने भी पहुंचे। लेकिन, उनकी शिकायत वहां किसी ने दर्ज नहीं की। पूछताछ करने के दौरान उन युवकों ने बताया कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। कुछ दिनों पहले उनकी बहन का देहांत हो गया था। उसी के बाद से परेशान थी। मेरठ के रहने वाले लोग बक्सर क्यूं आए थे। यह पूछने पर इसका माकुल जवाब उन लोगों ने नहीं दिया। सारी जानकारी फोन पर उपलब्ध कराई। बहरहाल मीरा राजवंशी को अगर कोई पाठक देखे अथवा पहचाने तो इसकी सूचना आप हमारी इमेल अथवा नंबर पर दे सकते हैं। 9431081027


































































































