लिट्टी-चोखा के भोज ने बढ़ा दी राजनीतिक सरगर्मी

0
414

बक्सर खबर। ठंड का मौसम दस्तक दे चुका है। लेकिन, पंचकोश के मेले ने शहर की आबो-हवा बदल दी है। शनिवार को पंचकोश मेला संपन्न हुआ। इसकी तैयारी पहले से चल रही थी। शनिवार को एक साथ कई जगह भोज हुए। लेकिन सर्वाधिक गहमा-गहमी किला मैदान के आस-पास देखने को मिली। रेडक्रास भवन में जिला पार्षद बंटी शाही ने भोज का आयोजन किया था। लोगों के आने-जाने का सिलसिला जारी था। नेता, समाजसेवी, बाहुबली, बिल्डर, स्वयं सेवक, पत्रकार, प्रशासन और पुलिस। सबने इसमें हिस्सेदारी की। बुलावा ही ऐसा था। लिट्टी-चोखा का मेला लगे और शहर सामने न आए।

पार्षद के बुलावे पर राजनीतिक दलों के लोग भी बढ़-चढ़कर पहुंचे। संयोगवस पास में एक और भोज था। वह उपर था, इस लिए वहां पहुंच वाले लोग पहुंच रहे थे। दो कार्यक्रम आस-पास हों तो स्वभाविक तौर पर लोग समीक्षा करने लगे। कुछ लोग ऐसे थे जो दोनों जगह पहुंचे। इस गहमा-गहमी ने भोज को राजनीतिक गर्मी प्रदान कर दी। बंटी शाही के भोज में युवा नेता प्रकाश पांडेय उनका सहयोग कर रहे थे।

add विज्ञापन

जो खास मेहमान थे उनमें सदर एसडीओ के के उपाध्याय, डीएसपी सतीश कुमार, शहर में अपनी अलग पहचान रखने वाले छोटे सिंह व प्रदीप राय, प्रमोद पांडेय, संजय सिंह, अमित और बहुत से लोग। सबने एक दूसरे को पंचकोश मेले की शुभकामना दी। कार्यक्रम रेडक्रास भवन में था। इस लिए कोषाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल व सचिव श्रवण तिवारी भी घंटो जमे रहे। लोग इतनी संख्या में आ जा रहे थे कि सबका नाम गिना पाना भी मुश्किल ही है। लेकिन, मिलनसार स्वभाव के बंटी शाही ने जो प्रेम लोगों के साथ दिखाया। उससे यह पता चल गया कि व्यक्ति का कद पद पाने से नहीं संबंध बनाने से बड़ा होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here