बक्सर खबर। युवती से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस वाले को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ आरोप है कि ओझा बन उन्होंने युवती को अपने झांसे में लिया(झाड-फूंक करने वाला)। अपने चेले के साथ मिलकर युवती की अस्मत लुटने के फिराक में थे। लेकिन, वे अपनी योजना में सफल नहीं हो सके। इस बीच लोगों ने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। युवती और उसकी मां की शिकायत पर उनके खिलाफ प्राथमिकी की है। आरोपी पुलिस वाला जीआरपी पटना में तैनात है। नगर थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने बताया कि घटना शुक्रवार की है। शनिवार को इसकी प्राथमिकी दर्ज हुई। आरोपी रामेश्वर सिंह (50) इटाढी थाना के खतिबा गांव के रहने वाले हैं। उनका चेला टुन्नू राय धनसोई का रहने वाला है।
हुआ यूं कि राजपुर थाना के एक गांव की युवती सर के दर्द से बहुत परेशान थी। परेशान परिवार वालों ने झांड-फंूक का सहारा लेना चाहा। तय तिथि को परिवार बक्सर सदर अस्पताल के पास स्थित ब्रहम स्थान पहुंचा। वहां से एक दूसरे ओझा से मिलने की बात कह रामेश्वर का चेला उसे इटाढी रोड ले गया। वहां उसने सुनसान जगह देख युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया। लेकिन, युवती ने साहस दिखाया और उसे धक्का दे भाग निकली। इधर चेला खतरे को भांप वापस बाइक से ब्रहृमस्थान अपने गुरु के पास आया। यहां युवती की मां पहले से मौजूद थी। उसने पूछा लडकी कहां है। वह बहाने बनाने लगा। उसका गुरु जो झांसा देने के लिए ओझा बना था। दोनों बाइक से भागने लगे। लोगों ने ओझा को पकड लिया। लेकिन उसका चेला भागने में सफल रहा। वहीं दूसरी तरफ लडकी भाग कर इटाढी रोड पहुंची। वहां एक ट्रैक्टर वाले ने मदद की और वह अपने एक रिश्तेदार के यहां चली गई। अगले दिन उसने मां से संपर्क किया। तब मामला थाने पहुंचा।



































































































