कड़सर में किसान की गोली मारकर हत्या, पांच वर्ष पहले हुई थी पिता की हत्या

0
2605

बक्सर खबर। घर लौट रहे किसान की गोली मार हत्या कर दी गई। घटना सोनवर्षा ओपी के कडसर गांव की है। अशोक सिंह (55) तीन लोगों के साथ बाइक से गांव जा रहे थे। तभी चारपहिया वाहन में सवार चार-पांच लोंगो ने घेर लिया। उनके द्वारा चलाई गोली से अशोक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी के के सिंह नावानगर पहुँचे परिजनों ने उन्हें बताया की हत्यारो की पहचान ही गयी है। घटना रात्रि के साढ़े 8 बजे की है।

केसठ से संजय पत्रकार संजय उपाध्यय के अनुसार समौर नहर मार्ग पर घटना हुई। सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी सर्ववेश्वर नाथ दुबे पहुंचे।  इनके पिता कड़े सिंह की 2013 में उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दिया गया था जब वे अपने छत पर सोये हुए थे। वही इस मामले को ले पुलिस तहकीकात में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here