भोजपुर के लोगों को मिलेगा पानी, तीन माह की मोहलत

0
86

बक्सर खबर। सरकार हर घर नल-जल योजना पर तेजी से काम कर रही है। शनिवार को लोक स्वास्थ्य प्रमंडल मंत्री विनोद नारायण झा ने जिले का दौरा किया। अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में चल रही योजना का जायजा लिया। इसके उपरांत पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा जिले के जिले में तेजी से हर घर नल-जल का काम चल रहा है। 183 वार्ड कवर किए जा रहे हैं। 160 जगहों पर लगभग काम हो चला है। 303 का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि केशोपुर जल शोध संस्थान का मामला अभी विभागीय पेच में है। पहले की एजेंसी न्यायालय गई हुई है। दुबारा टेंडर की प्रक्रिया की तैयारी चल रही है। उसे मार्च तक पूरा किया जाएगा। पीसी के बाद पटना जाने के क्रम में पुराना भोजपुर गांव के लोगों ने उनको वहां रोका। साथ में भाजपा पंचायती प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ओमप्रकाश भूवन भी मौजूद थे।

ग्रामीणों ने बताया यहां जल मीनार बनी है। पर किसी को पानी मिलता नहीं है। आज तक उसकी आपूर्ति व्यवस्था नहीं सुधरी। महज एक अथवा डेढ़ घंटे आपूर्ति होती है। फिर सप्लाई बंद, इसका यहां होना अथवा न ोना बराबर है। यह सुन मंत्री विनोद नारायण झा ने मौजूद कार्यपालक अभियंता से जवाब पूछा। उन्होंने कुछ जरुरते बताई। मंत्री ने कहा तुरंत आवश्यकता के अनुरुप प्राक्कलन तैयार करें। तीन माह के अंदर इस गांव के हर वार्ड में पानी की आपूर्ति हो जानी चाहिए। यह अंतिम समय सीमा है। अगर कुछ विभागीय मंजूरी लेनी हो तो फाइल उनके पास तुरंत भेजी जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here