बक्सर खबर। माले द्वारा प्रस्तावित बिहार बंद गुरुवार को जिले में शुरू तो हुआ। लेकिन संख्या बल के कारण वह प्रभावी नहीं हो सका। लेकिन उनसे पहले ही राजद की टोली सड़क पर आ गई। जिससे बंद समर्थकों का उत्साह बढ़ा। माडल थाना से शुरू हुआ उनका प्रदर्शन शहर में भी देखा गया। राजद के लोग ज्योति चौक के पास सड़क पर जा बैठे। जिससे वहां आगमन ठप हो गया। प्रदर्शन शुरू हुआ तो माले से जुड़े छात्र संगठन के युवा भी शामिल हुए। बंद का सिलसिला लगभग दोहपर तक जारी रहा।
इस दौरान शहरी क्षेत्र में हुई बारिश ने सबका जायका बिगाड़ दिया। पूछने पर राजद अध्यक्ष शेषनाथ यादव ने बताया हम मुजफ्फरपुर में छात्राओं के साथ हुए दुष्कर्म कांड के खिलाफ हमने बंद को समर्थन दिया। इसके अलावा बेगुसराय में भी 13 महिलाएं लापता हैं। यह कृत्य लंबे समय से चल रहा था। अगर ऐसा है तो सरकार क्या कर रही थी। सीबीआई जांच होगी। संलिप्त लोग पकड़े जाएंगे। यह तो ठिक है लेकिन, इतना बड़ा रैकेट चल रहा था। तो सरकार क्या कर रही थी।




































































































