अब अपनी मां से कभी भी नहीं मिल पाएगा यह छोटा …सोनू

0
1939

बक्सर खबर। गोद में मचलता यह ग्यारह माह का सोनू अब कभी अपनी मां से नहीं मिल पाएगा। क्योंकि उसकी मां अब नहीं रही। उसे शायद यह पता नहीं उसके पिता और दादा ने ही मिलकर मां को मारा है। यह खबर है इस बच्चे की उस मां से जुड़ी। जिसका नाम सोनी देवी (22) था। शुक्रवार की रात गला दबाकर उसे मार दिया गया। हत्या का आरोप पति और सास-ससुर पर लगा है। घटना शुक्रवार की रात प्रतापसागर में हुई। वहां के अस्पताल में काम करने वाले विनोद राम की पुत्रवधू उनके साथ ही रहती थी। शनिवार को उसकी लाश अस्पताल के बैरक में मिली।

उसके भाई विकास राम की शिकायत पर नया भोजपुर ओपी में आज शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। सोनी देवी आरा जिला के थाना पीरो अंतर्गत डुमरियां गांव की रहने वाली थी। भाई ने आरोप लगाया है दहेज के लिए मेरी बहन को मारा गया है। पुलिस ने जांच के क्रम में पाया गले पर जख्म के निशान हैं। जिससे हत्या की आशंका स्पष्ट होती है। पुलिस ने सोनी के पति प्रमोद कुमार राम, ससुर विनोद राम व सास राधिका देवी के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार सोनी को ग्यारह माह का पुत्र भी था। जो शायद अपनी मां अब पहचान भी नहीं पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here