कुख्यात चंदन मिश्रा के पिता मंटू मिश्रा गिरफ्तार

0
2658

बक्सर खबर। नया भोजपुर गांव में तीन वर्ष पूर्व इस्लाम मियां की हत्या की गई थी। इसके मुख्य सूत्रधार कुख्यात चंदन मिश्रा के पिता मंटू मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कामयाबी नया भोजपुर ओपी पुलिस को मंगलवार देर रात अद्यौगिक थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव से मिली। जिसके बाद कागजी कार्रवाई के बाद मंटू मिश्रा को जेल भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों की मानें तो मंटू पिछले तीन वर्षो से फरार चल रहे थे।

गुप्त सूचना मिली की आज वो अपने गांव पहुंच है। जिसके बाद वहां छापेमारी की गई। जहां से उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। ज्ञात हो कि 23 जुलाई 2015 में दिनहाड़े हुई थी इस्लाम की हत्या हुई थी। जिसमें दस माह बाद वराणसी के सुमित गुप्ता गिरफ्तार हुआ। उसके बयान पर इस्लाम हत्याकांड का खुलासा हुआ था। जिसमें आधा दर्जन लोगों का नाम सामने आया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here