पत्नी को अधमरा करने वाला गिरफ्तार, भेजा गया जेल

0
932

बक्सर खबर। एक सप्ताह पहले पत्नी को पीट कर अधमरा करने वाले शख्स को पुलिस ने आज बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पत्नी ने उसके खिलाफ बक्सर महिला थाने मामला दर्ज कराया है। इसी मामले में पुलिस ने कार्रवाई की।

मिली जानकारी के अनुसार राजपुर थाने के तियरा निवासी सरिता(22) की शादी वर्ष 2013 में ग्राम बरुना के मनोज यादव पुत्र रामनाथ यादव के साथ हुई थी। वर्ष 2017 में गवना हुआ था। ससुराल में पहुंचने के साथ ही दहेज के लिए सरिता का उत्पीडऩ शुरू हो गया। इसको लेकर अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती थी। गत एक सप्ताह पूर्व सरिता को उसके पति मनोज ने पीटकर अधमरा कर दिया। यही नहीं निजी अस्ताल में उसका इलाज करा रहा था। इसकी भनक सरिता के घरवालों को लग गई। वे सरिता को लेकर महिला थाने पहुंचे। यहां सरिता ने पति मनोज और सास हीरा जारी देवी के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद पुलिस ने मनोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here