रक्तदान करके शहर के नौजवानों ने मनाई लोहिया की जयंती

0
145

बक्सर खबर । समाजवादी नेता राममनोहर लोहिया की जयंती के मौके पर शहर के कुछ नौजवानों ने रक्तदान करके उनके प्रति अपनी श्रद्धा निवेदित की। युवा शक्ति सेवा संस्थान से ताल्लुक रखने वाले ये युवक आज शुक्रवार की सुबह समूह में रेडक्रॉस के ब्लड बैंक पहुंचे और रक्तदान किया। पूछने पर सबों ने बताया कि आज राममनोहर लोहिया की जयंती है।

वे भारतीय राजनीति के आदर्श हैं। लिहाजा हम सबों ने उनका जन्म दिन कुछ अलग तरीके से सेलिबे्रट करने की योजना बनाई। निर्णय लिया गया कि रक्तदान किया जाए। इससे बेहतर और कुछ नहीं हो सकता। रक्तदान करने वालों में सर्वजीत कुशवाहा, गौतम पाठक, अनिवेश राय, पवन पाठक, सतीश पांडेय, मोहम्मद राजा, रिंकू कैश, प्रकाश कुमार, प्रियांशु कुमार शामिल हैं।

हेरिटेज विज्ञापन

इस दौरान संस्थान के संयोजक राम जी सिंह, रेडक्रॉस के अध्यक्ष डॉ ए के सिंह, पत्रकार मंगलेश तिवारी, अखिलेश पांडेय, वार्ड पार्षद अनूप वर्मा, राजेश यादव, आशुतोष दूबे, शराफत हुसैन, संगम यादव, आशीष वद्र्धन, दीपक चौधरी, अंकित शर्मा, गोलू गोसाईं सहित अन्य लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here