राज्यसभा के लिए चयनित बशिष्ठ नारायण सिंह का बक्सर में भव्य स्वागत

0
540

बक्सर खबर : राज्यसभा के लिए चुने गए जद यू के प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह का पार्टी के नेताओं ने आज रविवार को बक्सर स्टेशन पर भव्य स्वागत किया। श्री सिंह विंध्याचल धाम से दर्शन कर पटना लौट रहे थे।
राज्यसभा के लिए चयनित होने की सूचना मिलने के बाद श्री सिंह यूपी के विंध्याचल धाम गए थे।

वे सिकंदराबाद-पटना एक्सपे्रस से लौट रहे थे। बक्सर स्टेशन पर पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बैंड-बाजे और फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, मोहन चौधरी, पंकज मानसिंहका, संजय सिंह, मदन यादव, शिव जी, चंदन, पंकज कुमार, रमेश सिंह, हरेराम चौहान, टुनटुन, सुरेंद्र मुखिया, शिवप्रसाद सहित अन्य शामिल रहे।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here