गाय बनी काल, गंगा में डूबा युवक

0
1353

बक्सर खबर : सिमरी इलाके में बयासी घाट पर शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नाव के सहारे गाय उत्तर प्रदेश से बिहार लाई गई थी। उसे किनारे उतारने के दौरान गाय ने झटका दिया। युवक राजू यादव (30) नदी में जा गिरा। मौके पर खड़े लोग उसे तत्काल तलाशने के लिए पानी में उतरे। लेकिन होनी को कुछ और मंजूर था। बीस मिनट बाद उसका शव मिला। घर वाले छाती पीट रहे थे। क्योंकि आंखों के सामने राजू पिता रामलाल यादव की मौत हो गई।

ग्रामीणों ने बताया राजू अपने भाई के साथ बलियां जिला के टेकरसन गांव गया था। वहां से गाय खरीद भाई संग नाव से वापस लौटा। बयासी घाट के पास गाय को नीचे उतारा जा रहा था। इसकी सूचना पर रामदास राय ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची। उसने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया राजू के साथ बहुत दुखद हादसा हुआ। उसकी पत्नी प्रियंका बेसमय बेवा हो गई। उसकी गोद में एक वर्ष की मासूम बेटी रिया है। जिसे ले वह दहाड़े मार रो रही है।

रोती बेवा पत्नी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here