अपराधी पांच, असलहा एक, बहुत नाइंसाफी है भाई

0
1394

बक्सर खबर : मुफस्सिल पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन्हें मिश्रवलिया गांव के पास से गुरुवार की रात दबोचा गया। सूत्रों की माने तो इनके पास से एक देशी तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस इस मामले पर अभी कुछ भी कहने से कन्नी काट रही है। अलबत्ता यह पता चला है पांच में से एक का नाम चंदन कुमार है। पुलिस से जिन लोगों की बात हुई। उसके अनुसार इन सभी को गुरुवार की रात चुन्नी गांव के बधार से ही गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भी भेज दिया गया।

पुलिस पीसी कर इसकी जानकारी देने वाली थी। लेकिन जिलाधिकारी के साथ पुलिस प्रशासन की लंबी चली बैठक के कारण पुलिस इसका खुलासा नहीं कर पाई। देेर शाम सदर डीएसपी शैशव यादव ने बताया गिरफ्तार लोगों में चन्द्रमा यादव, प्रदीप यादव, विकास यादव, मिथलेश यादव को पकड़ा गया है। यह सभी अपराध की योजना बना रहे थे। उनके पास से एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। इस मामले की तस्दीक के लिए मुफस्सिल थाने से संपर्क का प्रयास किया गया। वहां से जवाब नहीं मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here