फर्जी अधिकारी बन उगाही करते पकड़ा गया बक्सर का युवक

0
9811

बक्सर खबर : रेलवे का सुरक्षा अधिकारी बन घूम रहे फर्जी युवक को रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक स्वयं तो अधिकारी बना ही था। दूसरे लोगों की फर्जी तरीके से नौकरी भी लगा रहा था। इसके लिए शुक्रवार को वह इलाहाबाद जंक्शन पहुंचा था। इस बीच उसका भेद खुल गया। रेल पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछने पर उसने अपना नाम राजेश कुमार सिंह, पिता भरत सिंह, ग्राम डिहुआ, थाना नावानगर जिला बक्सर बताया।

इलाहाबाद रेल पुलिस के अधिकारी कैलाश सिंह के अनुसार गुरुवार को उसे स्टेशन परिसर से गिरफ्तार किया गया। वह स्वयं को आरपीएफ का सुरक्षा अधिकारी बता फर्जी तरीके से उगाही कर रहा था। तलाशी में उसके पास से 1 लाख 11 हजार रुपये, वर्दी, स्टांप, ओआर सिट व तीन मोबाइल जब्त हुए हैं। शुक्रवार को पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। रेल पुलिस के अनुसार यह युवक स्वयं तो गलत था ही। दूसरे युवकों को भी नौकरी के नाम ठग रहा था। इन संगीन धाराओं में उसे गिरफ्तार किया गया है।

यज्ञ का पोस्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here