पुरवां से पिकप भान चोरी, मामला दर्ज

0
232

बक्सर खबर: पिकप वैन चोरी का मामला प्रकाश में आया है। घटना ब्रम्हपुर थाना क्षेत्र के पुरवां गांव की है। सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात किशुन यादव अपने दरवाजे पर पिकप वैन खड़ी कर के सो रहे थे। जब सुबह उठे तो देखा की गाड़ी गायब है। शोर-शराबा हुआ। परन्तु गाड़ी का पता नही चल सका। इसके बाद स्थानीय थाने को सूचना दी गयी। पुलिस ने पहुंच कर मामले की छानबीन की और अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। किशुन यादव ने अपने जीविको पार्जन के लिए एक माह पूर्व यह गाड़ी ली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here