खतरे के निशान से उपर बह रहा है पानी

0
3037

बक्सर खबर : गंगा का जलस्तर अभी घटने का नाम नहीं ले रहा है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार पानी का दबाव अभी भी बना हुआ है। वैसे इसके बढ़ने की गति धीमी हो गयी है। शुक्रवार की शाम 60. 64 अंकित किया गया। विभाग के कार्यपालक अभियंता सिंहेंश्वर प्रसाद ने बताया कि स्थिति अभी नियंत्रण में है। उम्मीद है रविवार से पानी कम होना शुरु होगा। इलाहाबाद और वाराणसी से सूचना मिली है कि पानी का बढ़ना थम गया है। ऐसे में यहां भी शनिवार की सुबह के बाद वृदि्ध का क्रम स्थिर होने की संभावना है। वैसे जिले में जो मौजूदा स्थिति है। उसके अनुसार चौसा गोला के पास रामपुर मार्ग पर पानी चढ़ गया है। सिमरी, चक्की व ब्रह्मपुर प्रखंड के वैसे गांव जो दियरा के भांगड़ में बसे हैं। वे गांव पानी से घिर गए हैं। प्रशासन बचाव कार्य के लिए पूरी तरह तैयार है। इसका दावा संबंधित प्रखंड के अधिकारियों ने किया है।

add
add

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here