पांच जिला परिषद सदस्यों समेत राजपुर में चौथे दिन 654 ने किया नामांकन

0
304

-वार्ड सदस्य पद के लिए सबसे अधिक 369 ने भर पर्चा
-चुनावी कार्य का जायजा लेने पहुंचे एसडीओ धीरेन्द्र मिश्रा
बक्सर खबर। जिले में सबसे पहले राजपुर प्रखंड का पंचायत चुनाव होना है। इसके लिए शुक्रवार को कुल 649 लोगों ने नामांकन किया। जबकि अनुमंडल मुख्यालय में राजपुर की तीन जिला परिषद सीटों के लिए पांच लोगों ने नामांकन किया। जिसके कारण शुक्रवार को कुल नामांकन करने वालों की संख्या 654 रही।

मुखिया पद के लिए 43 ने पर्चा दाखिल किया। जिसमें महिलाओं की संख्या 29 रही। सरपंच पद के लिए 29 ने पर्चा भरा। जिसमें महिलाओं की संख्या 20 रही। पंचायत समिति सदस्य पद हेतु 30 महिला समेत कुल 57 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। ग्राम कचहरी से जुड़े पंच पद के लिए 151 ने पर्चा भरा। जिसमें महिला उम्मीदवारों की संख्या 98 रही। सर्वाधिक नामांकन वार्ड सदस्य के लिए हुआ। 193 महिलाओं समेत 369 ने पर्चा दाखिल किया।

नामांकन दाखिल करने के लिए उम्मीदवारों की लगी कतार

प्रखंड में चल रही चुनावी तैयारी का जायजा लेने शुक्रवार को सदर एसडीओ धीरेन्द्र मिश्रा भी वहां गए। उन्होंने बीडीओ इंदू बाला से पूरी जानकारी ली। आपको बता दें अब नामांकन की दो तिथियां की शेष बची हैं। 11 सितम्बर शनिवार और 13 सितम्बर सोमवार। इस बीच 12 को रविवार है। छुट्टी का दिन होने के कारण इस तिथि को वहां नामांकन नहीं होगा।

समर्थकों की भीड़ को रोकते पुलिस कर्मी

होती रही धक्का-मुक्की
बक्सर खबर। नामांकन को लेकर शुक्रवार को राजपुर प्रखंड मुख्यालय पर भारी भीड़ जमा थी। एक उम्मीदवार के साथ सैकड़ों की संख्या में समर्थक पहुंच रहे थे। जिसके कारण प्रखंड परिसर के सुरक्षा गेटों पर तैनात पुलिसकर्मियों को भारी फजीहत उठानी पड़ी। लगातार पुलिस व उम्मीदवारों के समर्थक एक दूसरे से टकराते रहे। हालांकि इस दौरान पुलिस ने बल का प्रयोग नहीं किया। बावजूद इसके कई मर्तबा बात बिगड़ते-बिगड़ते बची। वहीं बक्सर-सासाराम रोड पर उमड़ी भीड़ के कारण मुख्य पथ भी जाम रहा। र्मियों और समर्थकों के बीच होती रही धक्का-मुक्की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here