‌‌‌कौन लेगा कटाव की जिम्मेवारी -देना होगा मुआवजा : सांसद

0
723

बक्सर खबर : गंगा के जलस्तर में आए उफान ने कई गांव के लोगों की नींद उड़ा दी है। सदर प्रखंड के मझरियां गांव के पास पानी के दबाव के कारण कई बिघे जमीन गंगा में विलीन हो गयी है। इसका जायजा लेने शनिवार को स्थानीय सांसद अश्विनी चौबे पहुंचे। उन्होंने इसके लिए पूर्व से बाढ़ नियंत्रण विभाग को सूचित कर रखा था। उनके निर्देश पर विभाग के लोग भी साथ गए। नजारा देख उन्होंने अधिकारियों से पूछा। जिन किसानों की संपति नष्ट हो गयी। इसका मुआवजा कौन देगा। यह विभागीय लापरवाही की देन है। अगर पहले से इंतजाम हुआ होता तो आज यह हाल नहीं होता। इसके अलावा शनिवार को उन्होंने प्रेस वार्ता भी आयोजित की। पटना में देश विरोधी नारे लगाने का जिम्मेवार उन्होने राज्य सरकार को ठहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here