डीएम के निरीक्षण में गिरफ्तार हुआ घूसखोर कर्मचारी

0
1388

बक्सर खबर : जिलाधिकारी रमण कुमार शनिवार को इटाढ़ी पहुंचे थे। चौपाल कार्यक्रम के तहत वे बसांव कला पंचायत पहुंचे। गांव के लोगों से वे हाल चाल ले रहे थे। इस बीच बराढ़ी गांव के बिंदू देवी ने शिकायत की। मुझसे इंदिरा आवास के एवज में दो बार रिश्वत ली गयी। पहले इंदिरा आवास सहायक दिलीप कुमार ने फिर उसके बाद मौजूदा सहायक राजीव रंजन ने रुपये लिए। एक बार 4500 दूसरी बार 5000 रुपये। यह सुनने के बाद डीएम ने तत्काल राजीव रंजन को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। साथ ही नावानगर स्थानान्तरित हो चुके दिलीप को भी गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। इसके बाद वे मध्य विद्यालय बसांव पहुंचे। दोपहर का समय हो गया था। बच्चों को मध्यान भोजन परोसा जा रहा था। निरीक्षण में जरुरी निर्देश देने के बाद उन्होंने उप स्वास्थ्य केन्द्र को देखा। वहां एक एएनएम अनुपस्थित थीं। वे जिगीना भी गए, वहां का उप स्वास्थ्य बंद पाया गया। डीएम द्वारा की गयी इस कार्रवाई के बाद इटाढ़ी में कुछ लोगों ने सड़क जाम किया। प्रखंड कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे लोगों को सीओ ने समझाकर जाम समाप्त कराया।

ग्रामीणों से बात करते डीएम
ग्रामीणों से बात करते डीएम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here