होली पत्रकार मित्रों के संग, किसको मिली कौन सी उपाधी

0
1116

बक्सर खबर : बक्सर पत्रकार संघ द्वारा रविवार को सीएनबी कार्यालय पर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें शामिल हुए पत्रकार साथियों ने एक दूसरे को रंग लगा होली की शुभकामना दी। संघ द्वारा कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे लोगों को उपाधियां दे सम्मानित किया गया। आप भी जान लें, किसको क्या मिला इस वर्ष। मुखदेव राय -शरीर मत देख, मन खड़ा बा। रामएकबाल ठाकुर- छील के रख देब। अमित चन्द्रा -विकेट डाउन बा। धीरज वर्मा – गला सूखल बा। शंकर वर्मा- मोर्चा खुलल बा। कपिन्द्र किशोर – लिख के फार देब। प्रहलाद शर्मा – फोटो छूट गइल। मुस्ताक हुसैन बंटी- अनकर डलडा अनकर घी,चाभ-चाभ बंटी जी। अजय राय- छान के पीय। शैलेन्द्र सिंह सोनू -मेहरारु के दरद बा। राजकुमार ठाकुर-छोडऩ पर जीयता। अविनाश उपाध्याय-चिल्लर-छिनार। डा. शशांक शेखर -बेइमान जज।

निशांत -देब-त-खिंचब। रवि मिश्रा-ग्रुप के घमंड बा। बबलु उपाध्याय -अभी तो मैं जवान हूं। श्रीमन पांडेय- पेट ना इ नोट के डोंणा ह। संजय उपाध्याय -बाइट काट ल। विनोद चौसा- भुअर बिलार। मोइन चौसा- कंचन के चर। चुन्नू चौबे- एसपी के दुलरुआ। मनीष डुमरांव- बोका बेमार बा। राजेश सीएनबी- लौंडा जवान बा। सोनू शर्मा सीएनबी – भगेड़ू। आशुतोष कुमार – टाइम फेल बा। शशांक सिंह उर्फ छोटू – चुलबुल पांडेय। आलोक कुमार- पच भतरा। पुष्पेन्द्र पांडेय- बहकल साढ़। ओंकार नाथ मिश्रा- पार्टी बदल के चुनाव हार गइल। उपाधी वितरण के बाद गीत-गवनई का कार्यक्रम हुआ। जिसमें सीनियर पत्रकार साथी मुखदेव राय ने इस वर्ष कुर्ता फाड़ होली खेली। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष अविनाश एवं संचालन रामएकबाल ठाकुर ने किया। सभी साथी एक दूसरे को होली की बधाई दे विदा हुए।

होली की मस्ती में पत्रकार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here