संघर्ष के लिए भाजपा ने हवन की होली, सांसद का उपवास

0
2218

बक्सर खबर : संघर्ष के लिए भाजपा कार्यकर्ता इस बार होली नहीं मनाएंगे। उन्होंने पूरे दिन उपवास का व्रत रखा है। पावर हाउस विवाद में पार्टी जिलाध्यक्ष राणा प्रताप व दलित मोर्चा के जिलाध्यक्ष आदित्य चौधरी एवं सामाजिक कार्यकर्ता रामजी सिंह को लगी चोट के बाद पार्टी का विरोध जारी है।

पावर हाउस के पांचवें दिन भी धरना जारी है। इस बीच रविवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर सांसद अश्विनी चौबे ने संदेश दिया कि वे बक्सर में जारी विरोध के कारण इस वर्ष होली नहीं मनाएंगे। साथी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी संघर्ष के लिए होली को हवन करने का निर्णय लिया है। दल के सभी समर्पित कार्यकर्ता फिलहाल पावर हाउस कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठे हैं।

धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता

पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष केदारनाथ तिवारी ने बताया कि आज के धरने में भी सांसद शामिल हुए। उन्होंने होली नहीं मनाने का निर्णय लिया है। हमने प्रण लिया है। जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होगी। धरना जारी रहेगा। भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सुशील राय ने भी संदेश भेज कहा कि हम गुंडा राज नहीं चलने देंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष बबन उपाध्याय ने कहा भाजपा के पास ऐसे कार्यकर्ता हैं। जो संघर्ष के लिए होली ही क्या अपना जीवन हवन कर देने का सामर्थ रखते हैं। जिसका परिचय होली के दिन भी धरना दे जिले के साथियों ने दिया है।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here